इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने आतंकवाद और चरमपंथ को जड़ से खड़ा फेंकने के लिए वैश्विक सहयोग और एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया है।
मास्को में रूस के एम जी ओर विश्वविद्यालय में अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि आतंकवाद और चरमपंथ को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संकल्प की आवश्यकता का आभास तेज़ी से किया जा रहा है।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि पश्चिमी वर्चस्व और संपत्ति पर एकाधिकार के पतन का यह काल, नई दुनिया की आधार शिला रखने के लिए बेहतरीन अवसर हे और इसके लिए आतंकवाद की जड़ों को समाप्त करना बहुत आवश्यक है।
इस अवसर पर माॅस्को विश्व विद्यालय ने एक विशेष समारोह में इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाॅक्टर हसन रूहानी को डाॅक्ट्रेट की मानद उपाधि प्रदान की है। डाक्टर हसन रूहानी रूसी राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन के औपचारिक निमंत्रण पर माॅस्को की यात्रा पर हैं।
28 मार्च 2017 - 17:32
समाचार कोड: 820537
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने आतंकवाद और चरमपंथ को जड़ से खड़ा फेंकने के लिए वैश्विक सहयोग और एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया है।